——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सिंहदेव के आश्‍वासन के बाद स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते छह दिनों से चल रही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हो गई। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्य...

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते छह दिनों से चल रही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हो गई। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

No comments