Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

घटना से सकते में आए स्वजन ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की

 बिलासपुर । दो साल पहले सड़क हादसे में घायल युवक के हाथ में लगे लोहे की राड को निकालने आपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से सकते में आ...

 बिलासपुर । दो साल पहले सड़क हादसे में घायल युवक के हाथ में लगे लोहे की राड को निकालने आपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से सकते में आए स्वजन ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। तखतपुर क्षेत्र के खम्हरिया में रहने वाले शैलेंद्र कौशिक किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई प्रवेश दो साल पहले काम पर बिलासपुर आया था। घर लौटते समय कानन पेंडारी के पास बाइक से गिरकर वे घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ में चोट आई थी। इस पर प्रवेश को मंगला के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शैलेंद्र ने बताया कि डाक्टर भूपेंद्र सिंह दीक्षित ने प्रवेश के हाथ में लोहे का राड लगाया था। गुरुवार को प्रवेश राड निकलवाने के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान डाक्टरों ने उसकी जांच की। इसके बाद शुक्रवार की शाम चार बजे आपरेशन कर राड निकालने की बात कही। डाक्टर शुक्रवार की शाम प्रवेश को आपरेशन थिएटर लेकर गए। बाहर शैलेंद्र और स्वजन मौजूद थे। कुछ ही देर बाद प्रवेश के चिल्लाने की आवाज आई। इस पर शैलेंद्र और स्वजन आपरेशन थिएटर के गेट के पास पहुंच गए। वहीं कुछ ही देर बाद डाक्टर आपरेशन थिएटर से बाहर निकले। उन्होंने प्रवेश के हार्ट फेल होने की बात कही। इस पर स्वजन को भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की बात कही। स्वजन ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शनिवार को पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को शव का पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सिविल लाइन

No comments

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित...

राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अ...

राज्यपाल रमेन डेका से वन अल्फाबेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों न...

राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने की सौजन्य भे...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्...

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...