Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक

  रायपुर।  राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप राशनकार्ड में ई-केवाईसी करवाने से वंचित रह गए हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं ह...

 

रायपुर।  राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप राशनकार्ड में ई-केवाईसी करवाने से वंचित रह गए हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप 31 जुलाई 2023 तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्णत: नि:शुल्क है। जिस राशन दुकान पर आप अपने परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी करवाते हैं, तो वहां पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई अब 31 जुलाई-2023 तक किया जाएगा। वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है। उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण ई-केवाईसी की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों को प्रदान किए गए ई-पास उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्णत: निश्शुल्क है।


No comments

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणाल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और ...

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, ह...

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री...

झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौप...

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज...

समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना ही शिक्षा : राज्यप...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मिले मॉक ड्रिल में घायल जवानों से