Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गाज गिरने से तीन की मौत, चार लड़कियां झुलसी

 वाड्रफनगर। छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में गाज गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग झुलस ग...

 वाड्रफनगर। छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में गाज गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग झुलस गए हैं। सभी को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में गुरुवार सुबह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ वर्षा शुरू हो गई। उसी दौरान वाड्रफनगर के हरिगवां में दो अलग-अलग स्थानों पर गाज गिरी। ग्राम के स्कूलपारा में वर्षा के दौरान बरगद पेड़ के नीचे तीन बालिकाएं बैठी हुई थी। तेज वर्षा शुरू हो जाने के कारण तीनों हड़बड़ा गई। बबली नामक बालिका भागते हुए पास के घर की ओर जा रही थी, इसी दौरान गाज गिरी। बबली के साथ अनिता, पानकुवर भी उसकी चपेट में आ गई। अनिता व पानकुवर घटना स्थल पर ही मूर्छित हो गई, इन्हें 108 से वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां अनिता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। बबली व पानकुंवर का उपचार चल रहा है। दूसरी घटना हरिगवां में ही हुई। यहां निर्मला, सुरभि व केशकुमारी नामक युवती जामुन पेड़ के नीचे बैठी थी। गाज गिरने से तीनों चपेट में आ गए। केशकुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाज से निर्मला व सुरभि झुलस गए हैं।गाज गिरने की तीसरी घटना ग्राम कुंडी में हुई। यहां कुछ बालिकाएं महुआ पेड़ के नीचे महुआ का फल डोरी बिन रही थी उसी दौरान गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई गाज गिरने से पिंकी पिता रामखेलावन (12) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वार्ड ऑफ नगर विकास खंड के कई अन्य स्थानों पर भी गाज गिरने से मवेशियों की मौत हुई है क्षेत्र में गरज -चमक के साथ जोरदार वर्षा भी हुई है।

No comments

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधा...

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया ...

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गो...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभ...

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की स...

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...