Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेपाल ने भारत को फिर दी टेंशन

  चम्पावत। नेपाल ने भारत को फिर से टेंशन दी है। उत्तराखंड बॉर्डर पर नेपाल की  ओर से नेपाल पुलिस की इस हरकत से हरकोई हैरान है। उत्तराखंड के इ...

 

चम्पावत। नेपाल ने भारत को फिर से टेंशन दी है। उत्तराखंड बॉर्डर पर नेपाल की  ओर से नेपाल पुलिस की इस हरकत से हरकोई हैरान है। उत्तराखंड के इस चंपावत जिले में यह दंग करने वाला मामला सामने आया है। भारत से नेपाल सीमा तक बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे के सर्वे के लिए गई एनएचएआई की पांच सदस्यीय टीम को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेपाल के अधिकारियों का कहना था कि भारतीय नागरिक बगैर अनुमति के उनकी जमीन पर सर्वे कर रहे थे। दोनों देशों के अधिकारियों की बातचीत के बाद पांचों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। बनबसा से नेपाल सीमा तक भारत साढ़े चार किमी फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रहा है। हाईवे को नेपाल के दोधारा चांदनी में बन रहे सूखा बंदरगाह से जोड़ा जाना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम यह हाईवे बना रही है। हाईवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट और अन्य गतिविधियों की नापजोख के लिए शनिवार को एनएचएआई की यह टीम बनबसा से आगे भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची। सर्वे के दौरान नेपाल के कंचनपुर जिले में महेंद्रनगर की पुलिस ने एनएचएआई के एक सर्वेयर, तीन हेल्पर और एक चालक को हिरासत में ले लिया। सभी को कंचनपुर के सीडीओ गोपाल प्रसाद के समक्ष पेश किया। एसपी कंचनपुर कमल थापा के मुताबिक, ये भारतीय नागरिक बगैर अनुमति नेपाल के 300 मीटर दायरे में सर्वे कार्य कर रहे थे। मामला जानकारी में है। एनएचएआई की टीम के कुछ कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नेपाल के अधिकारियों का मानना था कि बिना अनुमति के भारतीय नागरिक जमीन पर सर्वे कर रहे थे। 

No comments

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ...

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री...

महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े कोंडागांव के प्रवास पर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले को विकास कार्...

पानी की जांचकर खोली आंखे, पीने के पानी की गुणवत्ता पर सजग ह...