Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे में तेज भीषण सड़क हादसा

बिलासपुर । पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्प...

बिलासपुर । पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के साथ ही ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बस चालक की जानकारी जुटाई है। पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार की दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा भी थे। उनकी स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए। टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्रावइर वाहन में ही फंस गया था। लोगों ने मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घायल जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनके पति भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले ही उनके यहां काम करने आया था। फिलहाल ड्राइवर की जानकारी जुटाई गई है।

No comments

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ...

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ ...

सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही ध्येय : मुख्यमंत्री...

सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ शह...

दिव्या रंगारी ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक, एशियन चौंपियनशि...

चितालंका के कई परिवारों की उम्मीदों को मिला नया आशियाना

वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक...

जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम...