Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सलमान खान का आज से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी

  मुंबई। टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बाॅस का दर्शक हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बिग बाॅस ओटीटी को भी दर्शकों ने काफी पसंद कि...

 

मुंबई। टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बाॅस का दर्शक हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बिग बाॅस ओटीटी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बिग बाॅस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं अब इसका दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को कोई और नहीं बल्कि सलमान खान खुद होस्ट करने वाले हैं। इस वजह से बिग बाॅस ओटीटी 2 को लेकर ज्यादा बज बना हुआ है। आज इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है। शो के लॉन्च पर सलमान खान ने मीडिया के सामने डबल डेकर बस के ऊपर खड़े होकर एंट्री ली। बता दें कि आज यानी 17 जून को बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर होने जा रहा है। ये प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा दर्शकों के लिए एकदम फ्री है। इस शो को आप बिना सब्सक्रिप्शन के ही फ्री में एंजॉय कर सकते हैं। पिछले काफी समय से शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। इस लिस्ट में इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर पुनीत स्टार का नाम भी शामिल है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी, कॉमेडियन-होस्ट साइरस भरूचा, यूट्यूबर अभिषेक महलान भी इस लिस्ट में हैं। वहीं पूर्व कपल अविनाश सचदेव और पलक पुर्सवानी, मीका दी वोटी की विनर आकांक्षा पुरी, टीवी एक्टर जिया शंकर, फलक नाज, श्रुति सिन्हा, जेद हदीद, केविन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनीषा रानी भी इस शो में शामिल होने वाली हैं। बिग बॉस 5 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस सीजन में नजर आने वाली है। वे एपिसोड में नजर नहीं आएंगी, लेकिन प्रीमियर होस्ट कर सकती हैं। वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जिन्होंने बिग बॉस 16 के साथ बिग बज भी होस्ट किया था। वे भी इस शो के साथ जुड़ गए हैं। वे वीकेंड के एपिसोड में फन होस्टिंग करते दिखाई देंगे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल