Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाया

 

 कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों के मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामाग्री की घोषणा की  

कवर्धा । राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक साथ ताली बजाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री श्री अकबर ने जगदंबा पैलेस में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया और खिलाड़ियों की मांगों को सुनी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को पूरा किया। मंत्री श्री अकबर ने खिलाडियों की मांग और खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए सभी खिलाड़ियों को ट्रेक शूट और खेल सामग्री की घोषणा की। फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी ने इस घोषणा के लिए मंत्री श्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि खुब लगन के साथ मेहनत करें और आगे सफलता प्राप्त करें। यहां बताया गया कि पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उनमें से एक फोर्स एकेडमी भी है। फोर्स एकेडमी में 500 से अधिक जिले के युवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस बल, सीएफ, सीआरपीएफ, आर्मी, समेत विभिन्न भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर श्री कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, पाषर्द श्री अशोक सिंह, श्री नरेन्द्र देवांगन, एल्डरमेन श्री देवराज पाली सहित फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इससे पहले भी फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों से मिलने आउटडोर स्टेडियम भी जा चुके है। जिले में खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों की मांग पर 3 लाख रूपए की लागत से खेल सामाग्री (हाई जंप गद्दा) प्रदान कर चुके है।

No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...