Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बाघ ने किया बुजुर्ग का शिकार, 200 फीट नीचे खाई में खींचकर ले गया

 महू। महू तहसील के मलेंडी गांव के जंगल में एक बार फिर बाघ ने शिकार किया। इस बार बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला किया। इसके बाद उसे करीब 200 फीट ...

 महू। महू तहसील के मलेंडी गांव के जंगल में एक बार फिर बाघ ने शिकार किया। इस बार बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला किया। इसके बाद उसे करीब 200 फीट नीचे खाई में खीच कर ले गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सुंदरलाल सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था। इसके बाद करीब 9.30 बजे उसका बेटा हरिनारायण जंगल में टिफिन देने गया तो वह कोई नहीं दिखा। उसने तलाश की तो जंगल में उसे खून और एक जूता नजर आया। थोड़ी आगे देखा तो बुजुर्ग का शर्ट और खून के निशान थे। इसके बाद उसने ग्रामीणों और वन विभाग को जानकारी दी। जब बुजुर्ग की तलाश की तो वह 200 फीट नीचे खाई में जंगल में नजर आया। जिसके एक हाथ बाघ खा गया। मौके पर वन विभाग ने पूरी जांच की। वन विभाग ने बाघ द्वारा शिकार करने की पुष्टि की है। मामले में डीएफओ नरेंद्र पांडवा ने मृतक के परिवार को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही मौके पर अंतिम संस्कार करने के लिए 25000 विभाग द्वारा मौके पर ही दिए गए। वन विभाग अब बाघ की मानिटरिंग कर उसे पकड़ने का प्रयास करेगा। माना जा रहा है कि यह वहीं बाघ है जो कुछ दिनों पहले सैन्य क्षेत्र में नजर आया था। इसके बाद इसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन यह हाथ नहीं आया। इसके बाद जानपाव क्षेत्र में बाघ के दिखने का वीडियो सामने आया था, रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसे बनाया था।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार ...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से ...

मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के स...

प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्...

बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने क...

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाय...

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले आश्रम-छात्रावास की व्यवस्...

डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्र...

CM साय इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्...

कर्रेगुट्‌टा में मिली सफलता के बाद CM साय पहुंचे बीजापुर