Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

10 दलितों की हत्या में 42 साल बाद उम्रकैद की सजा, चलने की हालत में भी नहीं 90 साल का आरोपी

फिरोजाबाद । 10 दलितों के सामूहिक नरसंहार में 42 साल बाद फैसला आया। उसमें फिरोजाबाद कोर्ट ने बुधवार को दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई। 10 आरो...

फिरोजाबाद । 10 दलितों के सामूहिक नरसंहार में 42 साल बाद फैसला आया। उसमें फिरोजाबाद कोर्ट ने बुधवार को दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई। 10 आरोपियों में से अकेले बचे दोषी की उम्र अब 90 साल है और उसे अंतिम सांस तक जेल में सजा काटनी होगी। यही नहीं उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है। ये न चुका पाने पर अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी। फिरोजाबाद जिला न्यायालय के सेशन जज, हरवीर सिंह ने कहा कि ये मामला विरल से विरलतम श्रेणी का है। ऐसी स्थिति में अभियुक्त के प्रति उदारता बरतना न्यायोचित नहीं है। थाना मक्खनपुर के गांव साढ़ूपुर में सन् 1981 में ताबड़तोड़ फायरिंग कर 10 हरिजनों की हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में तीन लोग घायल भी हुए थे। मक्खनपुर उस समय थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में आता था और शिकोहाबाद, मैनपुरी का थाना था। शाम करीब 6.30 बजे हुई घटना की सूचना रेलवे स्टेशन के चीफ क्लर्क डीसी गौतम ने रात 9.15 बजे दी थी। उन्होंने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ता। इस मामले में जांच के बाद 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। तारीख दर तारीख सुनवाई होती रही। इस दौरान नौ आरोपियों की मौत हो गई। वहीं फिरोजाबाद के रूप में नया जिला बनने के बाद शिकोहाबाद, मैनपुरी से हटाकर इसका हिस्सा बना दिया गया। इस पर मुकदमा एक अक्टूबर 2021 को मैनपुरी से स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद सेशन जज हरवीर सिंह की अदालत में आ गया।

No comments

जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. ...

बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श ...

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु दे...

मनरेगा से मिला नौनिहालों को सशक्त भविष्य का आधार

मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक: रतन चंदेल की प्रेरक यात्रा

बूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी ...

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

प्रदेश में खेती-किसानी का कार्य जोरो पर

खरीफ सीजन 2025 : प्रदेश के किसानों को 5751 करोड़ रूपए का अल्...