Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ चारों धामों पर मौसम विभाग की चेतावनी

   देहरादून । उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ ...

 

 देहरादून । उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ सहित चारों धामों में दर्शन पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ में बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। केदारनाथ धाम के पास चोटियों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावर्ट है। एमपी, दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से चार धाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की जाती है कि मौसम पूर्वानुमान का अपडेट लेकर ही तीर्थ यात्रा पर जाएं। किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर-112 पर संपर्क करें।  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। विभाग ने इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि 30, 31 और एक जून तक मौसम खराब रहेगा। 31 मई के लिए ऑरेंज और अन्य दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की आशंका है। उन्होंने कहा कि 3500 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। निदेशक ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। केदारनाथ में बारिश, चोटियों पर हल्की बर्फबारी केदारनाथ में सोमवार शाम फिर बारिश हुई। जबकि आसपास की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। लेकिन शाम को आरती के वक्त मौसम फिर से साफ हो गया। जिले के निचले इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। उत्तरकाशी में दोपहर बाद गंगोत्री, यमुनोत्री समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच कतार में लगकर मां गंगा और यमुना के दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में भी शाम को हल्की बर्फबारी हुई। हेमकुंड मार्ग पर बर्फ के ऊपर पाला जम जाने के कारण यात्रियों को सुबह छह बजे के बाद घांघरिया से आगे भेजा जा रहा है।

No comments

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...