Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

   बिलासपुर। जिले के लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर दुबई फरार हो गया था। पुलिस ने उसके ख...

 

 बिलासपुर। जिले के लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर दुबई फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। शनिवार को फरार डायरेक्टर दुबई से कोलकाता आया। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया। तोरवा पुलिस ने आरोपित को कोलकाता के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे जमानत पर छोड़ा गया है। आरोपित को 12 जून तक बिलासपुर के न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि रोज वैली कंपनी के डायरेक्टरों ने जिले के निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया। इसके बाद निवेशकों की रकम लौटाने से पहले ही कंपनी के दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए। निवेशकों ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर फरार डायरेक्टरों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी का डायरेक्टर अभिजीत दत्ता (69) निवासी कोलकाता विदेश भाग गया है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। आरोपित डायरेक्टर 27 मई को दुबई से कोलकाता आया। यहां पर पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी गई। इस पर एसपी संतोष कुमार सिंह ने तोरवा पुलिस की एक टीम को कोलकाता रवाना किया। टीम ने आरोपित को हिरासत में लेकर कोलकाता के बैरकपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को जमानत पर रिहा करते हुए 12 जून तक बिलासपुर न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है।

No comments

मुख्यमंत्री साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजे...

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरक...

कम स्टॉक वालें जिलों में प्राथमिकता के साथ यूरिया खाद के उपल...

बलौदाबाजार जिले को मिली 78.25 करोड़ रूपए की सौगात

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्...

पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ सपना, पहारू राम ने कहा: नए ...

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का परि...

मनरेगा की डबरी से खेतों में हरियाली... चेहरे पर मुस्कान

रजत महोत्सव के रूप में राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम म...

खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विविध कार्य...