Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एक गोदाम में खाद्य विभाग ने छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का नकली गुटखा पकड़ा…

   रायपुर: मंदिरहसौद विधानसभा बाइपास में कल रात खाद्य विभाग ने एक गोदाम में छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा पकड़ा है। उसे माणिकचंद औ...

  

रायपुर: मंदिरहसौद विधानसभा बाइपास में कल रात खाद्य विभाग ने एक गोदाम में छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा पकड़ा है। उसे माणिकचंद और सितार के पाउच में पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को गुटखा नकली होने का शक है। छापा पड़ते ही वहां के सुपरवायजर और बाकी जिम्मेदार भाग निकले। केवल पैकिंग करने वाले कर्मचारी ही पकड़े गए। खाद्य विभाग की टीम को नकली गुटखा पैकिंग कर बाजार में बेचे जाने की खबर थी। मुखबिर की सूचना के बाद खाद्य अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। गोदाम में तीन दर्जन से ज्यादा बोरों में गुटखा और खाली पाऊच मिला। गोदाम के एक हिस्से में गुटखा बनाने का रॉ मटेरियल मिला है।वहीं मिक्चर मशीन भी रखी थी। पाऊच पैक करने वाली मशीन को भी एक हिस्से में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रॉ मटेरियल को गोदाम में मिक्स कर उसे पाऊच में पैक किया जा रहा था। गोदाम के बाहर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगा है। इस वजह से माना जा रहा है कि नकली गुटखा ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य विभाग के साथ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी वहां पहुंच गई है। पुलिस के अधिकारी पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। खाद्य विभाग की ओर से सर्वेश्वर यादव, शाभना चंद्राकर, राखी ठाकुर, संतोष ध्रुव और सिद्धार्थ पांडे ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की है।

No comments

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी और जज्बे को याद कर...

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पू...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को ज्ञानपी...

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणाल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और ...

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, ह...

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री...

झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौप...