Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरदार प्रकाश सिंह बादल किसानों और कमजोर वर्गों के नेता थेः पूर्व सांसद नवीन जिन्दल

पंजाब की जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया बठिंडा पहुंचकर श्री जिन...


पंजाब की जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे
वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया
बठिंडा पहुंचकर श्री जिन्दल ने पुष्पांजलि अर्पित की, सुखबीर सिंह बादल से मिलकर दुख सांझा किया
 
रायपुर।  कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को बठिंडा के बादल गांव स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बादल लोकप्रिय और महान नेता थे, जो आजीवन किसानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे।   

श्री जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उनके साथ दुख सांझा किया और पूरे परिवार को संकट की इस घड़ी में धैर्य बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 और 2007-2017 तक पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वे आजीवन किसानों के हितैषी रहे। उन्हें 16 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया। वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे ही, सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...