Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क हादसा: दो की मौत,तीन की हालत गंभीर

  बिलासपुर। सीपत चौक से सवारी लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन को मदनपुर के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक वाहन सड़क से दूर खेत में जा ...

 

बिलासपुर। सीपत चौक से सवारी लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन को मदनपुर के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरी। हादसे में मैजिक सवार नौ लोगों को चोटे आई है। इनमें तीन की हालत गंभीर हैं। इनमें से दो महिलाओं की सिम्स में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई है। घायलों को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन महिलाओं को सिम्स रेफर किया गया है। इनका सिम्स में उपचार चल रहा है। राजकिशोरनगर में रहने वाली पुष्पा(68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सांगा के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जा रही थी। मैजिक सवार महिला मदनपुर के पास पहुंची थीं। वाहन में करीब नौ लोग सवार थे। ड्राइवर मदनपुर के पास वाहन खड़े कर एक सवारी को उतार रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरा। हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देकर घायलों को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां पर घायलों को भर्ती कर उपचार किया गया। तीन महिलाओं पुष्पा, लक्ष्मी और सावित्री को सिम्स रेफर किया गया। बुधवार की रात लक्ष्मीकांता सांगा और सावित्री कलिश की मौत हो गई।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...