Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया…


 प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी विजय उर्फ उस्मान प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार तड़के मारा गया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को पहली गोली उस्मान ने चलाई थी। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने उस्मान के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि तड़के करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि उस्मान उमेश पाल और अन्य दो पुलिसर्किमयों को गोली मारने की घटना में शामिल था और उमेश पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी। इससे पूर्व, 27 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरबाज धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के जंगल में पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था। इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश पाल और उनके दो सुरक्षार्किमयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसकी मदद से ज्यादातर शूटर की पहचान हो गई है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने घटना के अगले दिन धूमनगंज थाने में पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम एवं नौ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

No comments

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्साल...

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया...

उद्योग मंत्री का नई दिल्ली दौरा स्थगित

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अं...

’योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - वनम...

सांसद बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का...

'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' की थीम पर नागरिक आपूर्ति निगम ने म...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, हर जि...