Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

 रायपुर।  राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्...


 रायपुर।  राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व श्री रमेश सिन्हा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे।  समारोह में मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा किया गया तथा उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, महाधिवक्ता श्री सतीशचंद्र वर्मा, उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद वर्मा सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा छत्तीसगढ़ के 15 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...

राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौज...

प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगन...

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिज...

स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्राम...

राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर