मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो‘ में सुमोना चक्रवर्ती बिंदू के किरदार में दिखती हैं जो कपिल की पत्नी होती है। शो में सुमोना अक्सर साड़ी और सलवार स...
मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो‘ में सुमोना चक्रवर्ती बिंदू के किरदार में दिखती हैं जो कपिल की पत्नी होती है। शो में सुमोना अक्सर साड़ी और सलवार सूट में ही दिखती हैं लेकिन अब उन्होंने अपने हॉट अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। सुमोना ने पिंक कलर की बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ चेन की स्ट्रिंग्स लगी है। सनग्लासेस और हैट पहनकर वह स्टाइलिश बीच पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए।
सुमोना का मजाक उड़ाते दिखते हैं कपिल
दरअसल शो में कपिल हमेशा सुमोना के लुक्स का मजाक उड़ाते दिखते हैं। अब जब सुमोना बोल्ड अंदाज में तस्वीरें शेयर कीं तो यूजर्स ने कपिल से जोड़ते हुए कमेंट्स किए। कई लोगों ने लिखा कि ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा ने अभी तक उनका ये ग्लैमरस अंदाज नहीं देखा वरना इस तरह के कमेंट्स वो शो में नहीं करते।
यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
सुमोना का ये पोस्ट वायरल हो गया है। एक यूजर कमेंट किया, ‘कपिल पाजी ने लगता है ये अवतार नहीं देखा आपका, वरना इतनी बुराई नहीं करते।‘ एक ने लिखा, ‘कितनी भी हॉट पिक पोस्ट कर दो आप हीरोइन नहीं बन पाओगी ऐसा कपिल शर्मा बोलता है।‘ एक यूजर ने कहा, ‘ब्यूटी इन रेड।‘ एक ने कमेंट किया, ‘सुमोना इस अंदाज में आपको पहली बार देखा है।‘
लंबे समय से कपिल के शो का हिस्सा
सुमोना करीब 10 साल से कपिल शर्मा शो से जुड़ी हुई हैं। अपनी पंचलाइन से वह दर्शकों को हंसाती दिखती हैं। इससे पहले वह एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं‘ में नजर आई थीं जिसमें राम कपूर और साक्षी तवर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments