Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आप कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, चार घायल

  बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल रविवार को रायपुर पहुंचे थे। उनकी सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भी पार्टी के का...

 

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल रविवार को रायपुर पहुंचे थे। उनकी सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भी पार्टी के कार्यकर्ता गए थे। देर रात कार्यकर्ता बस से अंबिकापुर लौट रहे थे। सकरी बाइपास के पास बदमाशों ने उनकी बस में पथराव कर दिया। इससे बस के चालक और सामने की ओर बैठे कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पथराव की घटना के बाद पार्टी के कार्यकर्ता बस लेकर सीधे सकरी थाना पहुंच गए। घटना की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। अंबिकापुर में रहने वाले मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रविवार को पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की सभा रायपुर में थी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजहंस ट्रैवल की बस बुक की थी। कार्यकर्ता से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद अंबिकापुर लौट रहे थे। उनकी बस सकरी क्षेत्र के संबलपुरी गांव के पास पहुंची थी। इस बीच यादव ढाबा के पास कुछ लोगों ने बस में पथराव शुरू कर दिया। इससे बस के सामने का शीशा टूट गया। बस चला रहे ड्राइवर रामभरोस को चोटें आई हैं। वहीं इस पथराव में आरिफ को भी चोट आई है। घटना के बाद बस में सवार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को भागते हुए देखा है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता बस को लेकर सीधे सकरी थाना पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने कुछ और वाहनों में भी पथराव किया है। इसकी तस्दीक की जा रही है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंग...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और सम...

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगत...

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता...

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...