मॉस्को । यू्क्रेन के खिलाफ युद्ध में पिछड़ने की खबरों के बीच रूस से फिर से कमर कसने की तैयारी कर ली है। इसके मुताबिक रूस अपनी सेना में चा...
मॉस्को । यू्क्रेन के खिलाफ युद्ध में पिछड़ने की खबरों के बीच रूस से फिर से कमर कसने की तैयारी कर ली है। इसके मुताबिक रूस अपनी सेना में चार लाख नई भर्तियां करने वाला है। दिलचस्प बात यह है रूस का यह नया ऐलान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मॉस्को दौरे के बाद आया है। बता दें कि चीनी राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए रूस का समर्थन किया था। वहीं, इसी साल के अंत में रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पुतिन फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। माना जा रहा है कि अगर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस कुछ ठोस नहीं हासिल कर पाता है तो पुतिन की फिर से रूस का राष्ट्रपति बनने की योजना खटाई में पड़ सकती है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments