Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा से सीखना चाहिए कैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यवहार किया जाता है: शाह

  बीदर: कांग्रेस पर अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से प्रधानम...

 

बीदर: कांग्रेस पर अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर सम्मानित किया, वह कुछ ऐसा है जो सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसे नेताओं के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है। शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं का अपमान किया है, चाहे वह एस निजंलिगप्पा हों या पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही जानती है कि पार्टी के वरिष्ठों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में कर्नाटक में थे और जिस तरह से उन्होंने लोगों के सामने येदियुरप्पा का अभिनंदन किया, वह कुछ ऐसा है जो सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि अपने बुजुर्गों, वरिष्ठों और लोकप्रिय नेताओं का सम्मान कैसे किया जाए।’’ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए शाह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को क्या हो गया है? वे नारे लगा रहे हैं कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। आम आदमी पार्टी भी ‘मर जा मोदी’ के नारे लगा रही है।’’ शाह ने कहा कि इस तरह की नारेबाजी से काम नहीं चलेगा क्योंकि प्रधानमंत्री को लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जितना कीचड़ उछालोगे, कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) और खिलेगा।’’शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) वंशवादी पार्टियां हैं और वे कर्नाटक के लोगों का कभी भला नहीं कर सकते। कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

No comments

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने व...

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...