Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिन का तापमान बढ़ने से बढ़ी गर्मी

  रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में धूप चुभने लगी। एक-दो जगहों पर तापमान सामा...

 

रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में धूप चुभने लगी। एक-दो जगहों पर तापमान सामान्य से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में समुद्र से आने वाली हवा के कारण सोमवार को एक-दो जगह बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। प्रदेश में आसमान साफ है और मौसम शुष्क है। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस साल मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। शुक्रवार को पारा 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। यानी 24 घंटे में लगभग एक डिग्री की वृद्धि हो गई। शनिवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक था। सुबह हवा में आर्द्रता 46 फीसदी के आसपास थी, लेकिन शाम तक यह गिरकर 18 फीसदी के आसपास पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि के साथ आर्द्रता (वातावरण में नमी) में कमी आई है। बिलासपुर में भी आज अच्छी गर्मी पड़ी। यहां भी दोपहर को पारा अधिकतम 37 डिग्री तक पहुंच गया। बिलासपुर के अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में पेंड्रारोड और अंबिकापुर में भी तेज गर्मी पड़ी। प्रदेश में आज भी सबसे ज्यादा गर्म सारंगढ़ रहा। यहां तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी। रायपुर में दिन का तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

No comments

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवस...