Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इस अफसर ने की आत्‍महत्‍या, सदमे में पत्‍नी ने भी दे दी जान

   बलौदा। पत्नी से आपसी विवाद में दिल्ली में रह रहे पति ने जहर खाकर जान दे दी। इससे दुखी पत्नी ने भी जहर सेवन कर लिया। दोनों की मृत्यु की खब...

 

 बलौदा। पत्नी से आपसी विवाद में दिल्ली में रह रहे पति ने जहर खाकर जान दे दी। इससे दुखी पत्नी ने भी जहर सेवन कर लिया। दोनों की मृत्यु की खबर दिल्ली पुलिस ने बलौदा में रह रहे स्वजन को दी है।  जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली के डिफेंस कालोनी थाना इलाके के हुडको प्लेस में बलौदा वार्ड नंबर 2 निवासी शिवपाल ओग्रे जनपद के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका मंझला बेटा अजयपाल (37) दिल्ली एयरपोर्ट में आपरेशनल अधिकारी थे। उनका विवाह मोनिका (32) से गत वर्ष 31 अक्टूबर को रायपुर में हुआ था। पति- पत्नी दिल्ली में रहते थे। गुरुवार की सुबह मोनिका सोकर उठी तो उसके पति बेहोश थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। वह आसपास के लोगों की मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मृत्यु के बाद मोनिका अपने घर आई और अंदर से दरवाजा बंद कर उसने भी जहर पी ली। पड़ोसियों ने जब दरवाजा बंद देखा तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर मोनिका का शव बाहर निकाला गया। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने बलौदा पुलिस को दी। बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पति-पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दिल्ली पुलिस से मिलने पर मृतक के भाईयों को दी गई है। सूचना मिलने पर उनके भाई और अन्य रिश्तेदार दिल्ली रवाना हुए हैं। बहरहाल बेटा, बहू की मौत की खबर से स्वजन स्तब्‍ध हैं। घर में शोक का माहौल है। तीन भाईयों में अजयपाल मंझला था। शनि ओग्रे सबसे बड़ा और लोकपाल छोटा भाई है। बड़ा भाई रायपुर में किसी कंपनी में काम करते हैंI जबकि छोटा भाई बलौदा में ही खेती किसानी करते हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्...

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप...

मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर जिले के मांदरी गांव में उतरा मु...