Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

युवती की हत्‍या दो गिरफ्तार

 राजनांदगांव । गैंदाटोला पुलिस ने मुंजाल पाथरी गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने पत्रकारवार्ता में मामले की जानकारी दी। दोनों आरोपित महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना बीते 13-14 जनवरी की रात की है। पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब नौ बजे युवती अपने घर से रामायण देखने के लिए गई थी। जो सुबह तक घर ही नहीं लौटी। उसके पिता ने दूसरे दिन सुबह बेटी को घर में नहीं देख ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। तब पता चला कि कोठार में बनी झोपड़ी में उसकी लाश है। जिसे देख युवती के पिता ने तत्काल पुलिस कोसूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतिका के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं लकड़ी के ठूठ से भी मृतिका के चेहरे पर वार किया गया था। लाश को पैरा से ढंककर आरोपित भाग गए थे। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की, जिसमें महाराष्ट्र चांदीटोला के आरोपितों के बारे में जानकारी सामने आयी। इसके बाद पुलिस की टीम महाराष्ट्र के चांदीटोला गांव पहुंची, जहां से संदेही के रूप में अशोक फुलकुंवर (25) और योगराज उर्फ तेजूराम उइके (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपितों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों से वारदात में उपयोग मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। गैंदाटोला थाना प्रभारी सइद अख्तर ने बताया कि मृतका के साथ आरोपित अशोक फुलकुंवर की पहचान थी। आरोपित अशोक बीते 13 जनवरी को अपनी मोटर साइकिल एमएच 34 बीटी 1164 से भांजे तेजूराम उइके के साथ ग्राम खोभा मड़ई घूमने आया था।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...