Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात

  महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर रही हैं संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा मुख्यमंत्री ने की सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना...

 

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर रही हैं संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा

मुख्यमंत्री ने की सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना

रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं। सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है। मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री आशा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

No comments

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और ...

तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मं...

एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और ...

धरातल पर दिखे योजनाओं का फायदा : तोखन साहू

जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर वनांचल के सालातोंग में हर घर नल...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परम...

व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही सफलता की कुंजी: वित...

डिजिटल क्रांति : छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी से ट्रांसफॉरमेशन

’मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत भू-जल संरक्षण की ऐतिहास...