Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पुलिस ने ‘फास्टैग’ की मदद से सुलझाया लूट का मामला, छह लोग गिरफ्तार…

   ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शाम...

 

 ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने कहा, ‘‘पनवेल इलाके में 26 जनवरी को एक सफेद कार में सवार आरोपियों ने एक अन्य कार को रोका और उसमें सवार लोगों से कथित तौर पर 2.17 लाख रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की। इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि कार का पता लगाया गया और उसका पीछा किया गया। कार को खालापुर के पास एक नाके पर रोका गया, जिसके बाद वाहन के मालिक का पता लगाया गया और फिर लूटपाट में शामिल छह आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू पुकले (55), प्रमोद कोकरे (28), मयप्पा वलकुंडे (24), किरण सरगर (28), अशोक पाटिल (23) और संदीप कोकरे (23) के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि लूटा गया सामान अभी नहीं मिल पाया है।

No comments

बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प - मु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल, निभाई...

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास पर...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा म...

मैट्स विश्वविद्यालय में “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का भव्य आगाज...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...