Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आग लगने से गर्भवती महिला एवं उसकी बेटी की मौत, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

 महराजगंज: महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सब्या गांव में एक घर में आग लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौ...


 महराजगंज: महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सब्या गांव में एक घर में आग लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मंगलवार को लगी आग में गीता (22) और उसकी बेटी अर्पिता (दो) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घटना के वक्त घर पर केवल महिला और उसकी बच्ची थी। उन्होंने बताया कि गीता के परिजनों ने उसके पति संदीप, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 (दहेज) और 304 बी (दहेज हत्या) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सिंह  ने बताया कि गीता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की करीब पांच साल पहले संदीप से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प...

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर क...

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाका...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजन...

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें