Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य-तिथि पर नमन किया

   भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्य-तिथि पर नम...

 

 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राय: उनका उल्लेख ‘राजेन्द्र बाबू’ के संबोधन के साथ सम्मानपूर्वक किया जाता है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सीवान) के जीरादेई गाँव में हुआ था। उन्होंने विधि क्षेत्र में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की। वे 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। वर्ष 1957 में वे दोबारा राष्ट्रपति बने और वर्ष 1962 तक इस सर्वोच्च पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने पटना बिहार विद्यापीठ में रह कर जन-सेवा कर जीवन व्यतीत किया। उनका निधन 28 फरवरी 1963 को पटना में हुआ।

No comments

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित

राजनांदगांव जिले के ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी स...

हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यह...