Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर एम्स में महिला सहकर्मी से दुष्कर्म…

   रायपुर: एम्स में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैा पीडि़ता की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ...

 

 रायपुर: एम्स में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैा पीडि़ता की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर कबीरनगर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जून-2022 में राजेश सिंह अपने साथ कबीरनगर थाना इलाके में अपने घर लेकर गया था। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन आरोपी राजेश ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी तो उसने शिकायत नहीं की। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से गलत नजरों से देखना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने एम्स के आंतरिक शिकायत समिति से शिकायत की। इधर, एम्स प्रबंधन का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर मामले की जांच की गई। दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी गई है। महिला के मानसिक उत्पीडऩ की जांच समिति कर रही है। पीडि़ता शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। पति के साथ तालाक की बात चल रही है, जिसकी जानकारी आरोपी राजेश को थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले एक फेयरवेल पार्टी में भी आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी, लेकिन उस दौरान वह होश में थी। आरोपी ने गलत हरकत करने की कोशिश की थी लेकिन विरोध करने के बाद माफी मांगने लगा था। जून 2022 में घटना के बाद आरोपी वाट्सएप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। दिसंबर 2022 में एम्स प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…