Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

21वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

  कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते कुलपति डॉ. चंदेल ने पदक विजेता प्रतिभागियों को सम...

 


कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते

कुलपति डॉ. चंदेल ने पदक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा हिसार (हरियाणा) में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत दो स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक अर्जित करते हुए प्रतियोगिता में छठवां स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय रायपुर के एम.एस.सी. एग्रोनॉमी के छात्र श्री विजय कुमार ने लम्बी कूद स्पर्धा में तथा एम.एस.सी. कृषि मौसम विज्ञान विभाग के छात्र श्री समीर कैमरो ने भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार लम्बी कूद महिला स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय बेमेतरा की छात्रा सुश्री नीलावती नाग ने रजत पदक तथा 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव के छात्र श्री राजेश कुमार सोरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।  विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दल के वापस लौटने पर उनका स्वागत किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्राप्त पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेता खिलाडियों के साथ-साथ दल में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेलों तथा खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रशासन से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष हिसार (हरियाणा) में 20 से 24 फरवरी तक 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के 66 कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाड़ियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास, लायजन अधिकारी डॉ. एल.एस. वर्मा, तकनीकी अधिकारी डॉ. बी.पी. कतलम, विभिन्न छात्रावास अधीक्षक तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व नेताप्रतिपक्ष चंदेल एवं हस्त शिल...

राज्यपाल डेका से विधायक कौशिक ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग...

भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्र...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में...

सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले ...

पहलगाम शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात...

सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिर...

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में...