Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प...


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांस्य मेटल से निर्मित यह आदमकद मूर्ति 12 फीट ऊंची और 2 टन वजनी है। इस मूर्ति को पूर्व में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्रम में स्थापित किया गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 10 दिसम्बर 2020 को सोनाखान में शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी, सोनाखान के माटी सपूत, जिले की शान, सन 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना से न केवल जिला परिसर बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलायी दे रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...