Abernews। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के...
Abernews। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने 112 डायल किया और कहा कि हवाई अड्डे पर बम विस्फोट होगा। सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी की गई और अब पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश में इस समय 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही है, ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक हर संभावित तरीके व एंगल से चेकिंग शुरू कर दी गई है। सभी आने जाने वालों पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
" alt="" />" alt="" />
.jpeg)
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments