Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बेटी बचाओ के नारा लगाने वाले बेटी के अपराधी को संरक्षण दे रहे : वंदना राजपूत

ब्रम्हानंद आरोपी के खिलाफ हुंकार रैली कब करेगी बीजेपी नेत्रियां रायपुर।  बेटी के अपराधी को बचा रहे भाजपा पर ताबड़तोड़ सवाल करते हुए प्रदेश कां...


ब्रम्हानंद आरोपी के खिलाफ हुंकार रैली कब करेगी बीजेपी नेत्रियां

रायपुर।  बेटी के अपराधी को बचा रहे भाजपा पर ताबड़तोड़ सवाल करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि कब स्मृति ईरानी आकर भाजपा नेता ब्रह्मानंद, दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी के खिलाफ हुंकार रैली करेगी? ब्रह्मानंद नेताम सहित इन नेताओं ने एक 15 साल की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप जैसे हृदय विदारक घटना को अंजाम देते हुए दबाव पूर्वक देह व्यापार में धकेलना पॉक्सो एक्ट में अपराध दर्ज है। भाजपा का हाथ हमेशा बलात्कारियों के साथ रहा है। बेटी बचाओ के नारा लगाने वाले ही बेटी के अपराधी को संरक्षण दिया जा रहा है और संरक्षण के साथ भाजपा के प्रत्याशी बनाया गया है अब क्यों उस पीड़ित बेटी पर सरोज पांडे को दया नहीं आ रही?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है यही है। बेटी बचाओ के नारा लगाने वाली भाजपा हमेशा से ही बलात्कारियों को बचाने में लगी हुई है। पूर्ववर्ती सरकार के ओ.एस.डी. रहे ओ.पी.गुप्ता के द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार किया जाता है और उस बलात्कारी को संरक्षण देने का काम भाजपा के नेता करते रहे थे लेकिन कांग्रेस के सरकार में उस पीड़िता और उनके परिवार को न्याय मिला और आरोपी को जेल जाना पड़ा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में महिलाओं के साथ कई जघन्य अपराध हुए हैं। उत्तराखंड में एक भाजपा नेता के होटल में एक युवती को जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला जा रहा था और मना करने पर नेता पुत्र ने उसकी हत्या कर दी और वहां की सरकार और प्रशासन ने होटल पर बुलडोजर चलाकर सारे सबूत नष्ट कर दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर और त्रिपुरा में महिलाओं के साथ घटी भयावह घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आरोपियों को बचाने का कार्य किया है और पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में भाजपा नेता एक औरत का चीरहरण करते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खासकर भाजपा की नेत्रियों से पूछा कि वे ऐसी घटनाओं पर क्या कर रही हैं? उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि दुराचार करने वालों को केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है और इससे उनके हौसले बढ़ रहे हैं।

No comments

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया ...

अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आ...

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, सुमित्रा पटेल के ल...

आर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को म...

कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीस...

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय: सौ...

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा