Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गोवंश की मौत के लिए सीधे तौर पर भूपेश सरकार जिम्मेदार: भाजपा

गौठानों में चारा नहीं और सरकार सितारों पर उड़ा रही है जनता का धन- दीपक म्हस्के रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने प्रदेश भर के गौठ...


गौठानों में चारा नहीं और सरकार सितारों पर उड़ा रही है जनता का धन- दीपक म्हस्के

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने प्रदेश भर के गौठानों में मवेशियों की लगातार मौत के मामले सामने आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान पूरी तरीके से फेल हो गया है। अब सरकार अधिकारियों पर कार्यवाही का दिखावा करने की बजाय जनता से माफी मांगे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि भूपेश सरकार के गौठानों में व्याप्त घोर अव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य सरकार को अवगत करा रही है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपने झूठे प्रचार को जारी रखते हुए जनता की गाढ़ी कमाई के कई करोड़ रुपए स्टारों में खर्च किए किंतु मूक मवेशियों के लिए चारे, पानी और उपचार के लिए उसके पास पैसा नहीं है। सरकार ने झूठी वाहवाही लूटने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सच्चाई छुप नहीं सकती इसीलिए अब मुख्यमंत्री को स्वयं कहना पड़ा कि घोटालों में जो शिकायतें आ रही हैं, उसको देखें। छोटे मोटे कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है। सैकड़ों हजारों गोवंश बेमौत मारे गए हैं। गौठान में चारा तक की व्यवस्था नहीं है तो ऐसे में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर सरकार जो हवा हवाई प्रचार कर रही है, उसकी हवा निकल गई है। सरकार ने जिस योजना का प्रचार अन्य कई प्रदेशों में किया, वह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरी तरह विफल हो चुका है और जिस सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट फेल ही फेल हो, वह सरकार भी फेल मानी जाती है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि भूपेश सरकार इंसानों को तो धोखा दे ही रही है, इसने गौवंश तक को नहीं बख्शा। जनता से किये गए वादे खोखले साबित हुए, वादों से कांग्रेस मुकरती जा रही है। चार साल हो गए, कोई बदलाव नहीं आया। केवल यह बदलाव आया है कि गौठानों के नाम पर भी राजनीति और भ्रष्टाचार हो रहा है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है और इस विफलता को छिपाने के लिए कर्ज लेकर केवल प्रचार में जुटी हुई है। भूपेश बघेल सरकार को गौठानों में घुट घुट कर दम तोड़ते गोवंश की जरा सी भी फिक्र होती तो गौठानों को मवेशियों के कारागृह में बदलने जैसी लापरवाही नहीं होती। गोवंश की मौत के लिए सीधे तौर पर भूपेश सरकार जिम्मेदार है।

No comments

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: ...

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया ...

जनजाति सशक्तिकरण का धरती आबा अभियान ऐतिहासिक कदम : राज्यपाल ...

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाे...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक...

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की ...

क्लोज सीजन में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'