Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भूपेश बतायें मुख्यमंत्री हैं या सौदागर: विष्णुदेव

कांग्रेस को खैरागढ़ की जनता देगी सौदेबाजी का करारा जवाब:  भाजपा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...


कांग्रेस को खैरागढ़ की जनता देगी सौदेबाजी का करारा जवाब:  भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि खैरागढ़ उपचुनाव के पहले कभी याद क्यों नहीं आया कि इस क्षेत्र की जनता को अपने काम कराने के लिए राजनांदगांव जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कह रहे हैं कि उपचुनाव में कांग्रेस जीत जाती है तो 24 घंटे में खैरागढ़ जिला बन जाएगा। लेकिन जैसा की तय है कि कांग्रेस वहां हार रही है तो क्या खैरागढ़ जिला नहीं बनाया जाएगा? भूपेश बघेल अगले चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने की घोषणा भी अभी से कर दें। 

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि यदि कांग्रेस ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का विचार किया है तो फिर यह नया जिला शर्तों के साथ बनाने की बात क्यों की गई है? कांग्रेस की सरकार ने इसके पहले जिला बनाने की जरूरत क्यों नहीं समझी। कांग्रेस की सरकार को इसकी जरूरत उपचुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते समय ही क्यों हुई है। खैरागढ़ को इसके पहले सवा तीन साल में जिला क्यों नहीं बनाया गया? कांग्रेस यहां जीतने पर जिला बनाने की बात कह कर सौदेबाजी कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि तीन साल में भूपेश बघेल की सरकार ने खैरागढ़ को पराया समझा। वहां की जनता से बदलापुर की राजनीति की। क्योंकि जनता ने कांग्रेस को तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया। अब उपचुनाव हो रहा है तो भूपेश बघेल को देवव्रत सिंह याद आ रहे हैं और खैरागढ़ के प्रति अचानक से प्रेम उमड़ रहा है। भूपेश बघेल बतायें कि देवव्रत सिंह ने किससे उपेक्षित होकर कांग्रेस छोड़ी थी। खैरागढ़ की जनता जानती है कि यहां कांग्रेस को जिंदा रखने वाले देवव्रत सिंह जब कांग्रेस छोड़ने मजबूर हुए तब कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ही थे।

No comments

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधा...

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया ...

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गो...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभ...

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की स...

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...