Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

विष्णुदेव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे, 16 अप्रैल को चूर-चूर हो जायेंगे : कांग्रेस

abernews रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा खैरागढ़ में जीत के दावा किये जाने पर...


abernews रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा खैरागढ़ में जीत के दावा किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस की विजय पताका फहराएगी। भाजपा के सपने चूर-चूर हो जाएंगे और रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल सहित सारी भाजपा के पैरों तले की जमीन धंसक जायेगी। वैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की जमीन धंस चुकी है। विधानसभा में सवा दर्जन विधायक भी नहीं बचे। कांग्रेस खैरागढ़ की जीत के साथ अपनी संख्या 90 में से 71 करने जा रही है। खैरागढ़ की जनता ने विकास और विश्वास का हाथ चुना है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने पंद्रह साल तक झुनझुना पकड़ाने वाले रमन सिंह और उनकी भाजपा को 2018 में ही ठुकरा दिया था। अब 2022 के इस उपचुनाव में विकास के लिए कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़ का अब तक वैसा ही तेज विकास किया है, जनता को वैसे ही राहत दी है, जैसे पूरे छत्तीसगढ़ में कायाकल्प किया है। डेढ़ साल में कांग्रेस खैरागढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास करेगी। भाजपा चित्रकोट, दंतेवाड़ा और मरवाही के बाद खैरागढ़ उपचुनाव में चारों खाने चित्त नजर आयेगी। इसके साथ ही विष्णुदेव साय अपने नेतृत्व में भाजपा की सर्वाधिक हार का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। भाजपा चाहे तो 16 अप्रैल को उनकी इस उपलब्धि पर उनका अभिनंदन समारोह आयोजित कर ले।

No comments

जनधन खाताधारकों के लिए राहत की खबर: निष्क्रिय खाते नहीं होंग...

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्र...

योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन

सूरज की तपिश से फैल रहा घर आँगन में उजियारा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक...

युक्तियुक्तकरण से दुरूस्त हुआ शिक्षा व्यवस्था

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) म...

प्रदेश में अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के...