Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 21

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुठभेड़ में 3 लाख रुपए का इनामी माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

  दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। मुठभेड...

 


दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान लखमा कवासी के रूप में की गई है। जो नक्सलियों के सबसे मजबूत दरभा डिवीजन कमेटी के प्लाटून नंबर 31 का सदस्य था। इस पर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। मौके से जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जंगल में 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों की एक टीम को इलाके की सर्चिंग के लिए निकाला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। हालांकि, जवानों ने भी माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक हार्डकोर माओवादी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की गई। सर्चिंग में जवानों ने नक्सली का शव समेत एक देसी पिस्टल, 5 किलो का एक टिफिन आईईडी, विस्फोटक सामान, वायर, नक्सल साहित्य,नक्सल वर्दी, पि_ू समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का समाना भी बरामद किया गया है। लखमा कवासी कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल था।

No comments

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्साल...

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया...

उद्योग मंत्री का नई दिल्ली दौरा स्थगित

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अं...

’योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - वनम...

सांसद बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का...

'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' की थीम पर नागरिक आपूर्ति निगम ने म...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, हर जि...