Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कन्नूर में सीपीएम कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले में रविवार देर रात माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...


कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले में रविवार देर रात माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पेशे से मछुआरे हरिदासन पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हमलावरों ने न्यू माहे के निकट पुन्नोल में उसके घर के सामने तब हमला किया जब वह काम से लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि 54 वर्षीय पीडि़त को पड़ोसी तलास्सेरी के अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि शव को परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि पुन्नोल इलाके में करीब एक सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी सीपीएम ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ -भाजपा के लोगों ने हत्या की है. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

No comments