Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर बिक्री की इजाजत का राउत ने किया बचाव, भाजपा पर भड़के

मुंबई। महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत देने का शिवसेना नेता संजय राउत ने बचाव किया है। उन्होंने इसका विरोध करने...


मुंबई। महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत देने का शिवसेना नेता संजय राउत ने बचाव किया है। उन्होंने इसका विरोध करने पर भाजपा की आलोचना की। राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। यदि वाइन की बिक्री बढ़ती है तो इससे महाराष्ट्र के किसानों को लाभ होगा। शिवसेना नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने महाराष्ट्र के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है।  शिवसेना सांसद राउत ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  वाइन उद्योग काफी हद तक अंगूर, चीकू, अमरूद और अनाजों पर निर्भर है। किसान जो फ ल और अनाज उपजाते हैं, उनसे वाइन बनती है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया है। किसानों के हित में साहसी फैसले करने पड़ते हैं। जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे किसानों के दुश्मन हैं।
फडणवीस ने कहा था- महाराष्ट्र है या मद्य राष्ट्र
महाराष्ट्र में मॉल्स, सुपर बाजार व दुकानों पर वाइन बिक्री का भाजपा विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की बजाए राज्य सरकार शराब बिक्री की सुविधाएं दे रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फ डणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र है कि मद्यराष्ट्र है? कोरोना काल में किसानों और गरीबों के लिए एक भी मदद की घोषणा राज्य सरकार ने नहीं की। इन्हें बस शराब की चिंता है। पेट्रोल और डीजल महंगा है और शराब सस्ती हो रही है।

No comments

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित

राजनांदगांव जिले के ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी स...

हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यह...

अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रि...

सरकार के कार्यों से प्रदेश में आ रही है खुशहाली : मुख्यमंत्र...

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...