Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खौलता चूना गिरने से किशोर झुलसा

कोरबा।  कोरबा में शनिवार देर शाम खौलते चूने में गिरने से 17 साल का एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। वह ईंट-भट्ठा पर काम कर रहा था, इसी दौरान ...


कोरबा।  कोरबा में शनिवार देर शाम खौलते चूने में गिरने से 17 साल का एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। वह ईंट-भट्ठा पर काम कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। ईंट-भट्ठा संचालक ने उसे अस्पताल भेजने की जगह झोपड़ी में ही रखकर झोलाछाप से इलाज कराना शुरू कर दिया। सुबह इसकी जानकारी लड़के ने अपने परिजनों को दी तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहडिय़ा स्थित ईंट-भट्ठा में करतला के चीरा गांव निवासी सुनील यादव (17) काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम काम के दौरान अचानक पैर फिसलने से सुनील वहां रखे ड्रम से टकराया और खौलते हुआ चूना उसके ऊपर आ गिरा। हादसा होते देख साथी मजदूर दौड़े और उसे अस्पताल ले जाने लगे। आरोप है कि इस पर संचालक मुरलीधर माखीजा ने उन्हें रोक लिया। सुनील को अस्पताल भेजने की जगह ईंट-भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रखकर झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना शुरू कर दिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो किसी तरह लड़के ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण...

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन :...

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया ...

अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आ...

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, सुमित्रा पटेल के ल...

आर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को म...

कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीस...