कांकेर। शहर में कई केस कोविड-19 के निकल जाने के बाद भी लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता कम ही दिखाई दे रही है जबकि शहर की दुकानों में हर प्...
कांकेर। शहर में कई केस कोविड-19 के निकल जाने के बाद भी लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता कम ही दिखाई दे रही है जबकि शहर की दुकानों में हर प्रकार के सस्ते महंगे मास्क भारी तादाद में उपलब्ध हैं। शहर की आम जनता के इस रवैये को देखते हुए पुलिस तथा नगरपालिका द्वारा पहले तो मुनादी कई दिनों तक की जाती रही, फिर भी लोगों की लापरवाही कम ना होने पर शनिवार से बिना मास्क वालों को रोककर उनसे 100 रुपए फाइन वसूली शुरू कर दी गई। साथ ही यह चेतावनी भी सबको दे दी गई कि अगले ही दिन से जुर्माने की रकम बढ़ाकर 500 की जा रही है। आशा की जाती है कि पुलिस की इस चेतावनी पर आम लोग सचमुच गंभीरता से ध्यान देंगे तथा मास्क लगाने को एक नियमित आदत बना कर महामारी रोकने में शासन को अपनी ओर से कुछ तो सहयोग करेंगे।
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments