Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा द्वारा राज्य से वेट कम करने की मांग का आंदोलन बेशर्मी की पराकाष्ठा : सुशील आनंद शुक्ला


भाजपाई मोदी से कहे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाया था उतना कम करें 

छत्तीसगढ़ आज भी सीमावर्ती भाजपा शाषित  राज्यों से कम वैट लेता है

abernews रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा वेट कम करने की मांग को ले कर किया गया आंदोलन बेशर्मी की पराकाष्ठा है।भाजपा नेताओं द्वारा राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग अनुचित और राजनीति प्रेरित है। छत्तीसगढ़ अपने सीमाओं से लगे भाजपा शाषित  राज्यों से कम वैट लेता है। सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश उड़ीसा महाराष्ट्र आदि  से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता है। राज्य आज भी उतना ही वैट वसूलता है जितना पूर्ववर्ती भाजपा सरकार लेती थी। कांग्रेस सरकार ने उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं किया है। भाजपा नेता राज्य से मांग करने के बजाय मोदी से मांग करें कि वे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाये थे उसको घटायें पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो जायेगा।
  कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र द्वारा पेट्रोल डीजल पर कम किये गए  5व 10 रु एक्साइज ड्यूटी अपर्याप्त बताया है। केंद्र में कोरोना काल मे डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को दस गुना बढ़ाया था जो क्रमशः पेट्रोल पर 30 रू. और डीजल पर लगभग 33 रू. बढ़ाया गया था। केंद्र सरकार इस बढ़े हुए पूरे टेक्स को वापस लें। 5 व 10 रू. की कटौती जनता के साथ फिर धोखा है। केंद्र ने कोरोना के समय जो टेक्स बढ़ाया था वह टेक्सो के युक्तियुक्तकरण के नाम पर बढ़ाया गया था उस समय कहा गया था क्रूड ऑयल के दाम सामान्य स्तर पर आने और खपत पूरा होने पर टैक्स कम कर दिया जाएगा। लॉक डाउन खत्म होने के 1 साल बाद तक केंद्र बढ़े एक्साइज ड्यूटी को ही वसूल रहा है। जब कम भी किया तो मात्र 5 व 10 रू आज भी मोदी सरकार अपनी मुनाफाखोर वाली नीति के कारण जनता की जेब पर डाका डाल रही ।


No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...