Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सट्टा, जुआ, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध धंधों पर रोक लगाने भाजपा ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी तात्यापारा मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को आजाद चौक थाने में एडिशन...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी तात्यापारा मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को आजाद चौक थाने में एडिशनल एसपी श्री राव को मंडल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पांच वार्डों शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड, मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, शहीद वीर सावरकर वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड में बढ़ते हुए सट्टा, जुआ, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध धंधों पर तत्काल रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। उनसे मांग की गई कि इन पर और इनके संरक्षणकर्ताओं पर तात्काल कार्यवाही करे। मंडल अध्यक्ष द्वारा सात दिन का समय पुलिस प्रशासन को दिया गया है उसके उपरांत यदि कार्रवाई नहीं होती तो मंडल के अंतर्गत आने वाले थानों में पंडाल लगाकर धरना देने की चेतावनी दी गई। पश्चिम विधानसभा के विधायक  विकास उपाध्याय की निष्क्रियता के परिणाम स्वरूप पूरे पश्चिम विधानसभा में जुआ,सट्टा, शराब खोरी आदि जोरों पर जारी है। 


जनता के द्वारा इन्हें कई बार सूचित करने के पश्चात भी इनके द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने के लिए प्रशासन पर दबाव  नहीं बनाया गया। भाजपा ने आरोप लगाया और कहा कि इस बात की चर्चा आम जनो में भी है कि इस कार्य में विधायक विकास उपाध्याय का संरक्षण प्राप्त है, जिसका परिणाम क्षेत्र की जनता भुगत रही है और जिसकी वजह से हत्या, लूटमार, चोरी जैसी घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ गई है। 


  आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,पार्षद, पूर्व पार्षद,जिला एवं मंडल के प्रकोष्ट के पदाधिकारी, बूथ के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...