Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क पर टहल रहे युवक को चाकू से गोदा

रायपुर। रायपुर में चाकू बाजी आम बात हो गई है। पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बात करें तीन दिन की तो 3 दिन में चाकू मारकर 3 लोगों...


रायपुर। रायपुर में चाकू बाजी आम बात हो गई है। पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बात करें तीन दिन की तो 3 दिन में चाकू मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात भी एक युवक को चाकू मारा, जिसकी मौत हो गई। वहीं इससे पहले सोमवार रात भी गुढि़सारी क्षेत्र में जमकर चाकू चले। जानकारी के अनुसार गंज थाना इलाके में एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। हमलावर पहले तो युवक को पीटते रहे, इसके बाद चाकू मारकर जान ले ली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम देवा बताया गया है। फिलहाल इस केस में छानबीन जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवा के खिलाफ भी गंज थाने में चाकूबाजी का केस दर्ज है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमला करने वालों का इससे पुराना झगड़ा रहा होगा। इसी का बदला लेने की वजह से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास हुई।
3 दिन और तीन हत्याएं
रविवार से मंगलवार रात तक 3 दिनों में 3 लोगों की हत्या हो चुकी है। रविवार की रात दो हत्याएं खमतराई इलाके में हुई। इसमें कोमल साहू और एक अन्य युवक की मौत हो गई। फिलहाल, इस मामले में हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गुढिय़ारी इलाके में गैंगवार में भी कुछ युवक घायल हुए हैं। इस मामले में दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

No comments

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...