Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को दुर्ग से कलकत्ता ले जा रहा था ठग, हुआ गिरफ्तार

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने छापामारी कर एक ठग को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ लड़कियों को भी थाने लाया गया। इस मामले ...

 


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने छापामारी कर एक ठग को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ लड़कियों को भी थाने लाया गया। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि एक ठग लड़कियों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कलकत्ता ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी ठग को लड़कियों के साथ थाने लाया गया। मामले में दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लड़कियों से पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को एक गुप्त सूचना प्रापत हुई थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में दबिश दी और मौके पर से कुल 7 लोगों को थाने ले आई और उनसे पूछताछ की गई। मामले में उत्तम चंद खांडेकर निवासी गोंदिया के खिलाफ धारा 420 का अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने दुर्ग की एक युवती को अपने झांसे में लिया था और उससे नगदी रकम भी ले ली थी।
जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल ने बताया कि आरोपी लड़कियों न सिर्फ पहले पैसा ले चुका है। बल्कि नौकरी लगने के बाद पहला वेतन भी उसे देने की शर्त रखी थी। लड़कियां भी इसके लिए राजी थी. इधर दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोगों को यह भनक लग गई थी कि एक व्यक्ति द्वारा दुर्ग की 2 युवतियों को कलकत्ता नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और उसके बाद यह ऑपरेशन किया गया. युवा मोर्चा को यह शक था कि यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...