Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिला ने 73 वर्षीय मकान मालिक पर लगाया रेप का आरोप

  दिल्ली। दिल्ली में एक 35 साल की महिला ने 73 साल के बुजुर्ग मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं मकान मालिक के बेटे पर उसकी नाबालिग बेट...

 


दिल्ली। दिल्ली में एक 35 साल की महिला ने 73 साल के बुजुर्ग मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं मकान मालिक के बेटे पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पीसीआर पर एक कॉल आई थी। महिला ने उसके और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीडऩ होने की बात कही। वहीं अपने मकान मालिक और उसके बेटे पर रेप का आरोप लगाया था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। महिला ने शिकायत में कहा है कि वह तीन महीने पहले ही किराये के नए घर में शिफ्ट हुई थी। वहीं उसके साथ रेप किया गया और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीडऩ किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने ये भी कहा था कि वह हरि नगर के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती है, लेकिन डॉक्टर्स उसकी मेडिकल जांच ही नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब जाकर उसकी नाबालिग बेटी का मेडिकल किया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त महिला ने कहा है कि उसका मकान मालिक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं मकान मालिक के बेटे ने उसकी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर धारा 376, 506 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि पीडि़ता के आरोपों की जांच की जा रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व नेताप्रतिपक्ष चंदेल एवं हस्त शिल...

राज्यपाल डेका से विधायक कौशिक ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग...

भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्र...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में...

सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले ...

पहलगाम शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात...

सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिर...

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में...