Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सावधान: फिर कहर ढाने लगा कोरोना: मिले 46 हजार से ज्यादा नए मामले, 509 लोगों ने गंवाई जान

  नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार के पार हैं, केरल,...

 


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार के पार हैं, केरल, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 79 फीसदी मरीज इन दो राज्यों से हैं। 
देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढऩे लगे हैं। बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 509 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31,374  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल में एक दिन में 32, 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी राहत आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 4600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार के बाद विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है। 
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास
शुक्रवार को देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गई है, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।  इसी के साथ भारत में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। देशभर में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। यहां 28 लाख 62 हजार 649 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।  वहीं, दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, यहां 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि महाराष्ट्र में 984117 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसी तरह हरियाणा में 6 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ।

No comments

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...