Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिला का अजीब दावा कहा- हवा ने किया गर्भवती

abernews नई दिल्ली। एक महिला ने दावा किया है कि वह हवा के जरिए गर्भवती हो गई है। ( Woman's strange claim said - Air got pregnant)  वहीं ...


abernews नई दिल्ली। एक महिला ने दावा किया है कि वह हवा के जरिए गर्भवती हो गई है। ( Woman's strange claim said - Air got pregnant)  वहीं महिला ने डॉक्टर से चेकअप कराए जाने के कुछ देर बाद ही एक लड़की को जन्म भी दिया। महिला ने यह भी दावा किया है कि यह पूरा घटनाक्रम मात्र एक घंटे के भीतर हुआ है। जिसके बाद से स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह महिला पहले से एक बच्चे की मां है और तलाक के बाद अलग रहती है।
इंडोनेशियाई मीडिया के अनुसार, इस महिला की पहचान सीती जिनाह के रूप में हुई है। महिला ने दावा किया है कि दोपहर को मैं प्रार्थना करने के बाद फर्श पर लेटी हुई थी। उस दौरान मुझे लगा कि हवा मेरे जरिए मेरे शरीर में प्रवेश कर रही है। महिला ने दावा किया कि घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद एक बड़ी सी गांठ पेट में उभर आई।
अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
जब महिला को इलाज के लिए नजदीक के एक सामुदायिक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, तब उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, महिला ने दावा किया है कि यह बच्ची बिना शारीरिक संबंध बनाए केवल हवा के जरिए पैदा हुई है। जिसके बाद यह खबर मलेशिया की मीडिया में फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही कई सरकारी अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर महिला से जानकारी ली है।
डॉक्टर ने बताई सच्चाई
सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा कि जांच के बाद मां और बच्चा स्वस्थ पाए गए हैं। बच्चे का जन्म सामान्य तरीके से हुए है और उसका वजन 2.9 किलोग्राम है। सुलेमान का मानना है कि घटना संभावित रूप से गुप्त गर्भावस्था का मामला है। इसमें मां को वास्तव में अपनी गर्भावस्था के बारे में पता नहीं होता है। उसे गर्भवस्था के बारे में तब जानकारी होती है जब वह बच्चे की डिलिवरी वाली स्थिति में आती है।

No comments

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: ...

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया ...

जनजाति सशक्तिकरण का धरती आबा अभियान ऐतिहासिक कदम : राज्यपाल ...

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाे...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक...

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की ...

क्लोज सीजन में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'