Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

थाने के पीछे मर्डर- गोलबाजार में युवक के गले पर मारा चाकू

रायपुर। गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा ...


रायपुर। गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल हालत में दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। अंदर घुसते ही उसने कहा कि वह मुझे मार देगा। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक का नाम भोला तांडी है। वह मारवाड़ी श्मशान घाट के आसपास का रहने वाला था। घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि मारा गया भोला तांडी पुराना बदमाश है। चोरी और जेब काटने के कुछ अपराध कोतवाली थाने में दर्ज है। वह नशे का भी आदी था। स्टेशनरी लाइन में वह अपने साथी के साथ थिनर लेने पहुंचा था। वह थिनर का नशा किया करता था। यहीं पर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद उन लोगों ने उसे चाकू मार दिया। हमला किसने किया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। भोला तांडी पर हुए हमले की खबर कुछ देर बाद घर वालों को मिली, तो वह भी गोलबाजार थाने पहुंच गए। भोला की मां ने बताया कि भोला दोपहर के वक्त सुमित और रोहित नाम के अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था। वह कहकर कि शाम होने से पहले घर लौट आएगा, लेकिन काफी घंटों तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद देर रात सुमित घर पहुंचा और बताया कि भोला को किसी ने चाकू मार दिया है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

No comments

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग ...

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – म...

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू...

स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री की दूरदर्शी ...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है : म...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...