Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मंत्री के अनर्गल बोल पर माफ़ी मांगें सीएम बघेल : शालिनी राजपूत

abernews। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी क...


abernews। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी के बारे में अनर्गल शब्द बोलने पर गहरी आपत्ति की है. उन्होंने श्री लखमा के इस बयान की घोर भर्त्सना करते हुए कहा है कि इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माफी मांगें अन्यथा पार्टी इसका करारा जवाब देगी. 

श्रीमती राजपूत ने कहा कि महिलाओं के प्रति बदजुबानी और अपराध का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है. एक महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावज़ूद कांग्रेस का इस तरह का बर्ताव दुखद है. उन्होंने कहा कि फूलन देवी एक दस्यु थीं और उससे हमारी नेत्री की तुलना किया जाना ऐसा कृत्या है जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है. 

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि हमारी नेत्री के उठाये मुद्दों का कोई जवाब नहीं दे पाने की खीझ में सीएम बघेल जान-बूझ कर ऐसी बयानबाजी करा रहे हैं. इस तरह अपने अल्प शिक्षित मंत्री का इस्तेमाल करना, उन्हें विपक्ष के खिलाफ गाली-गलौज करने के लिए उपयोग करना कांग्रेस की घृणित राजनीति है, भाजपा इसका कड़ा प्रतिरोध करेगी. उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ किया जाना पसंद नहीं हो, वह दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए. क्या बघेल यह सोचेंगे कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई ऐसा अनर्गल बोले तो उन्हें कैसा लगेगा.  श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम और सीएम बघेल के परिवार में भी महिलायें हैं. कोई भी ऐसी बयानबाज़ी करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि वैसा बयान देख-सुन कर वे कैसा शर्मिन्दा महसूस करती होंगी. कांग्रेस के इस गिरते स्तर पर मोर्चा अध्यक्ष ने काफी दुःख व्यक्त किया है।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…